Ad Code

Responsive Advertisement

मुंबई इंडियंस को हराकर लखनऊ को मिला बड़ा फायदाLucknow got a big advantage by defeating Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस को हराकर लखनऊ को मिला बड़ा फायदा



IPL 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया है। इस मैच में लखनऊ के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को जीतने के लिए 145 रनों का टारगेट दिया, जिसे लखनऊ ने आसानी से हासिल कर लिया। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने दमदार पारी खेली और उनकी वजह से ही लखनऊ की टीम मैच जीतने में सफल रही।  

स्टोइनिस ने खेली तूफानी पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से केएल राहुल और इम्पैक्ट प्लेयर अर्शिन कुलकर्णी ओपनिंग करने उतरे। लेकिन बड़े मौके का फायदा कुलकर्णी नहीं उठा पाए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। फिर राहुल और मार्कस स्टोइनिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। राहुल 28 रन बनाकर आउट हो गए। दीपक हुड्डा ने 18 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने अपने दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को जीत दिलाई है। उन्होंने 45 गेंदों में 62 रन बनाए हैं, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया। जसप्रीत बुमराह ने जरूर 4 ओवर में 17 रन दिए। लेकिन वह विकेट नहीं ले पाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए। नुवान तुषारा, गेराल्ड कोएत्जी और मोहम्मद नबी के खाते में एक-एक विकेट गया। 

मुंबई इंडियंस की शुरुआत रही खराब

अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर 144 रन पर रोक दिया। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई मुंबई ने पावरप्ले के भीतर ही चार विकेट गंवा दिए। मुंबई का टॉप ऑर्डर बुरी तरह नाकाम रहा और पहले छह ओवर में चार विकेट 28 रन पर गिर गए। मुंबई की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सूर्यकुमार यादव 10 रन और तिलक वर्मा ने 7 रन बनाए। 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement