Ad Code

Responsive Advertisement

आपकी जीवन शैली कुछ इस तरह से होनी चाहिए !Your lifestyle should be something like this!

आपकी जीवन शैली कुछ इस तरह से होनी चाहिए !

डॉक्टर सपना जैन
डाइटिशियन


अच्छे स्वास्थ के चार मुख्य सूत्र - आहार, निद्रा, संयम और व्यायाम। 

स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ये दो हमारे संपूर्ण जीवन की मूल पूंजी है बाकी सब भौतिक वस्तुएं हैं जो जीवन में हम प्राप्त करते है । स्वस्थ रहना जरूरी ही नही हमारी जिम्मेदारी भी है। अपने शरीर के लिए जो सही है उसे करे और एक उचित जीवन शैली अपनाए। आहार उचित रहेगा तो शरीर का मेटाबॉलिज्म भी सही रहेगा शरीर का पोषण भरपूर होगा एवम ऊर्जावान रहेंगे। भोजन हर व्यक्ति की उम्र, कार्यशैली, व्यायाम शैली के अनुसार अलग अलग होता है, बस ये पैमाना नाप लेना जरूरी है कि कितना और कब भोजन करें उसके बाद ऊर्जा ही ऊर्जा।

 सही भोजन के बाद है नींद एक अच्छी और पूरी नींद पाचन और पेट संबंधी प्रोब्लम तो सुलझाती ही है स्वस्थ और चमकदार त्वचा भी उसी से मिलती है साथ दिमाग भी तैयार होता है अगले दिन की सुव्यवस्था के लिए .. कम नींद मोटापा, उनिंदी अवस्था, आलस, काम में मन नहीं लगना, आंखो के नीचे काले घेरे, बालो की समस्या, कब्जी, एसिडिटी, सरदर्द, ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट जैसी अनगिनत समस्याओं की जड़ है , जीवन में नींद का अनुशासन भोजन की तरह ही बहुत जरूरी है। उसके बाद है संयम यानी हमारे आहार और विहार का संयम भोजन जरूरी है यह सही है पर भोजन में क्या गैरजरूरी है यह भी उतना ही सही है ... तो यह जान लेना कि क्या नही खाना है उस पर अमल भी करना हमारा संयम है न केवल भोजन हमारे रोजमर्रा के जीवन में हमारा व्यवहार भी संयमित होना जरूरी है और सबसे जरूरी है व्यायाम 

हम जो भी भोजन करते है चाहे वो एक वक्त ही क्यों न लिया हुआ हो जब तक उचित व्यायाम नहीं करेंगे भोजन का सही पाचन नही होगा लोग अक्सर कहते है कि हम तो दिन भर मेहनत का काम करते है हमे व्यायाम की क्या जरूरत तो जनाब हम्माल की हम्माली को कसरत नही कहते व्यायाम हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है जितना भोजन ।

इससे शरीर ही नही मन भी स्वस्थ रहता है यदि आप स्वस्थ है तो अपने काम को भी 100 प्रतिशत दे पाएंगे। तो अच्छा जीवन जीने के लिए सही भोजन, सही नींद चक्र, सही परहेज और व्यायाम करे जरूरत लगे तो डॉक्टर से नियमित चेकअप भी करवाए

तो चलिए सही जीवन प्रबंधन की ओर ये चार कदम बढ़ाएं।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement